उत्तराखंड: विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में अब मोबाइल और कैमरे के प्रयोग पर पूरी तरह लगेगा प्रतिबंध, तैयार हो रहीं योजना

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा शीतकाल के लिए बंद है। वहीं अब धीरे-धीरे कपाट खुलने की तिथियां भी घोषित होने लगी है। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि पर घोषित की जाएगी।

लगेगा भारी जुर्माना

वहीं इस बार चारधाम यात्रा में मोबाइल इस्तेमाल को लेकर सख्ती बरती जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए बद्री-केदार मंदिर समिति और रूद्रप्रयाग जिला प्रशासन मिलकर कार्य योजना तैयार कर रहे हैं। जिसके बाद केदारनाथ धाम में अब मोबाइल और कैमरे के प्रयोग पर पूरी तरह से रोक लगने जा रही है। यहां मंदिर परिसर में मोबाइल इस्तेमाल करने या रील बनाने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। जल्द ही गाइड लाइन जारी की जाएगी।

बन रहीं योजना

इस संबंध में डीएम प्रतीक जैन ने बताया कि ‘मंदिर समिति के साथ मिलकर केदारनाथ धाम में मोबाइल बैन को लेकर कार्य योजना बनाई जा रही है। मंदिर परिसर में मोबाइल प्रयोग और रील बनाने से अन्य श्रद्धालुओं को परेशानी होती है‌। इस बार नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा और उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।