उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से इस परीक्षा का संशोधित प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जारी, देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। जरूरी खबर है। जिसमें सूचित किया गया है कि रिट याचिका सं0 455 (एस०बी०) / 2025 कुलदीप कुमार राठी व अन्य बनाम उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग में मा० उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्णय दिनांक 04.12.2025 के आलोक में मा० आयोग द्वारा दिनांक 08.10.2025 को घोषित उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा-2025 का परीक्षा परिणाम निरस्त कर दिया गया है।

देखें जानकारी

उपरोक्त परिप्रेक्ष्य में मा० उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के निर्णय दिनांक 04.12.2025 के अनुपालन में सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र से एक प्रश्न (Set ‘A’ Question No. 70, Set ‘B’ Question No. 42. Set ‘C’ Question No. 05, Set ‘D’ Question No. 130) विलोपित किया गया है, जिसके फलस्वरुप संशोधित प्रवीणता सूची निर्मित की गयी है। विज्ञापन के प्राविधानानुसार अर्हकारी द्वितीय प्रश्नपत्र सामान्य बुद्धिमत्ता परीक्षा में 33 प्रतिशत अंक धारित अभ्यर्थियों के प्रथम प्रश्नपत्र सामान्य अध्ययन के प्राप्तांक से निर्मित संशोधित प्रवीणता सूची तथा अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाईन आवेदन पत्र में उल्लिखित आवेदित पद के दावे के आधार पर सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा-2025 का संशोधित परीक्षा परिणाम निम्नवत् घोषित किया गया है