उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC), हरिद्वार ने 01 जून, 2026 को उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है।
परिणाम जारी
इस रिजल्ट के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रदेश को नए डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और प्रशासनिक अधिकारी मिल गए हैं। सबसे प्रतिष्ठित डिप्टी कलेक्टर (कार्मिक एवं सतर्कता विभाग) के पद पर टॉप दो स्थानों पर बेटियों ने बाजी मारी है।
• जसमीत कौर ने हासिल किया पहला स्थान।
• वर्षा जोशी रहीं दूसरे स्थान पर।
• आशुतोष नौटियाल ने तीसरा स्थान पाकर लड़कों का मान बढ़ाया।
डिप्टी कलेक्टर- कार्मिक एवं सतर्कता विभाग
इस प्रतिष्ठित पद के लिए कुल 9 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। टॉप 3 नाम इस प्रकार हैं।
• जसमीत कौर – रैंक 1
• वर्षा जोशी – रैंक 2
• आशुतोष नौटियाल – रैंक 3