उत्तराखंड: इतंजार होगा खत्म, इस दिन जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम, हुई घोषणा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के बोर्ड छात्रों का इंतजार खत्म होगा। जल्द उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी हो जाएगा।

19 अप्रैल को जारी होगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड बोर्ड के रिजल्ट जारी होने की घोषणा हो गई है। इस संबंध में उत्तराखंड बोर्ड के सभापति डॉ मुकुल कुमार सती ने जानकारी दी है। 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे उत्तराखंड बोर्ड के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। इसी दिन साल 2024 का परीक्षाफल सुधार द्वितीय परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 113688, इंटरमीडिएट में 109699 विद्यार्थी शामिल हुए थे।