उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। श्रीनगर के हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि की 18 मई को प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित होनी थीं।
छात्रों ने की यह मांग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परीक्षा की तिथि में बदलाव हो सकता है। दरअसल इसी दिन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की परीक्षा भी है। इसके चलते ऐसा हो सकता है। कई छात्रों ने ईमेल के माध्यम से परीक्षा तिथि में बदलाव कराए जाने की मांग की है। अभ्यर्थियों की इस समस्या को देखते हुए विवि ने प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र भी जारी नहीं किए हैं। जिस पर इस परीक्षा में बदलाव हो सकता है। जिसका नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।