उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया जाएगा।
शुरू हुई कवायद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद 10वीं और 12वीं के प्रश्न पत्रों का पैटर्न अब बदलने जा रहा है। अब इस परीक्षा का पैटर्न बदलेगा। अब रट्टा मार जवाब के बजाय दक्षता परखी जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक आगामी बोर्ड परीक्षाओ में छात्रों को रट्टा मार सवालों के जवाब से छुटकारा मिलेगा। इसके लिए अगले महीने प्रदेश के सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों (सीईओ) और खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को रामनगर बोर्ड कार्यालय में एनसीईआरटी की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें उन्हें बताया जाएगा कि नए प्रश्न पत्र किस तरह से तैयार होंगे और किस प्रकार के सवाल शामिल किए जाएंगे। इस संबंध में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों के पैटर्न में बदलाव की कवायद शुरू हो चुकी है।