उत्तराखंड: 38वें राष्ट्रीय खेलों का होगा भव्य समापन समारोह, बनेगा यादगार, यह रहेगा खास

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन चल रहा है।

उत्तराखंड के खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्‍ट्रीय खेलों में उत्‍तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन चल रहा है। 28 जनवरी से राष्ट्रीय खेलों का आगाज हुआ। वहीं 14 फरवरी को राष्ट्रीय खेलों का समापन होगा। जिसे भव्य और यादगार बनाने की तैयारी है। हल्द्वानी के गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में समापन समारोह होगा। समापन समारोह में गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसके अलावा सीएम पुष्कर सिंह धामी, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा और खेल मंत्री रेखा आर्या का संबोधन रहेगा। वहीं समारोह में खिलाड़ियों को विशेष सम्मान देने की तैयारी है।

देंगे शानदार प्रस्तुति

रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें विजेता खिलाड़ियों की यादों को संजोने और प्रेरक बनाने के लिए एक स्क्रीन प्ले (गेम्स रीकैप) होगा, जिसमें आयोजन शुरू होने से लेकर अंत तक की गतिविधियों की झलक दिखाई जाएगी। वहीं समापन कार्यक्रम को संगीत से सजाने के लिए बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर, कुमाऊनी अभिनेत्री श्वेता महारा और दिगारी ग्रुप अपनी प्रस्तुतियां देंगे।