उत्तराखंड: वैश्विक स्तर पर गहराते स्वास्थ्य और आर्थिक संकट के बीच उत्तराखंड में लॉकडाउन की चर्चाओं पर राज्य सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है।
जारी बयान में कहीं यह बात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आधिकारिक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि फिलहाल प्रदेश में लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है और नागरिक किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। मुख्य सचिव ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त करते हुए बताया कि राज्य की वर्तमान स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में किसी भी प्रकार के कड़े प्रतिबंध की तत्काल आवश्यकता नहीं है। रसोई गैस और व्यावसायिक गैस की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहेगी।आम जनता और उद्योगों को किसी भी प्रकार की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू
आगामी चारधाम यात्रा को लेकर मुख्य सचिव ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। यात्रा शुरू होने में अभी पर्याप्त समय है और सरकार को उम्मीद है कि तब तक परिस्थितियां और बेहतर हो जाएंगी। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि केंद्र सरकार की ओर से भविष्य में कोई नई गाइडलाइन जारी की जाती है, तो उनका कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।