उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय की यह परीक्षाएं हुई स्थगित, यहां देखें जानकारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिन भी बारिश के आसार जताए है।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके दृष्टिगत भारी बारिश और रेड अलर्ट के मद्देनजर कुमाऊं विश्वविद्यालय ने 7 अगस्त से प्रस्तावित वार्षिक सुधार परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इस संबंध में कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मन्द्रवाल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये परीक्षाएं अब 18 अगस्त से शुरू होंगी। इसके लिए विश्वविद्यालय जल्द ही नई तिथियां घोषित करेगा।