उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से परीक्षा तिथियों की जानकारी जारी की गई है।
परीक्षा का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जनवरी से जून के बीच विभिन्न विभागों में 284 युवाओं का चयन किया है। बाकी भर्तियां जल्द कराई जाएंगी। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने परीक्षा तिथियों की जानकारी जारी की हैं।
📌📌महाधिवक्ता कार्यालय नैनीताल की समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा-2024 27 जुलाई को आयोजित होगी।
📌📌न्यायिक विभाग की उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) प्रारंभिक परीक्षा 31 अगस्त को आयोजित होगी।
📌📌सचिवालय एवं आयोग की समीक्षा अधिकारी (लेखा) एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) मुख्य परीक्षा तीन व चार सितंबर को आयोजित होगी।
📌📌उत्तराखंड सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 13 व 14 सितंबर को होगी।
📌📌 राज्य निर्वाचन आयोग में समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा 25 व 26 सितंबर को होगी।
📌📌सहायक वन संरक्षक, वन क्षेत्राधिकारी एवं लौंगिंग अधिकारी मुख्य परीक्षा 24 से 28 नवंबर को होगी।
📌📌उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा छह से नौ दिसंबर को आयोजित की जाएगी।