उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मेडिकल कॉलेजों को एक दर्जन विशेषज्ञ डॉक्टर मिल गए है। यह मेडिकल कॉलेज दून और हरिद्वार के मेडिकल कॉलेज है।
मरीजों को मिलेगी राहत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दून व हरिद्वार मेडिकल कॉलेजों के लिए एक दर्जन नई नियुक्तियां की गई हैं।एचएनबी मेडिकल विवि के कुलपति की अध्यक्षता में गठित चयन समिति ने डॉक्टरों के चयन को मंजूरी दी। जिसके बाद अब सरकार ने इन डॉक्टरों को दोनों ही कॉलेजों में तैनाती दे दी है।