उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की मनसा रावत व गायत्री रावत वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी।
बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रतियोगिता के लिए राज्य से कुल पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसमें अल्मोड़ा की मनसा रावत व गायत्री रावत के अलावा देहरादून के सूर्याक्ष रावत, पिथौरागढ़ की एंजेल पुनेरा और देहरादून की अन्या बिष्ट भी शामिल हैं। यह वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप छह अक्तूबर से 11 अक्तूबर तक असम के गुवाहाटी में आयोजित होगी।
दी बधाई
इस संबंध में उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा के ही लोकेश इसमें भारतीय टीम के कोच होंगे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्षा डॉ. अलकनंदा अशोक व अन्य खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।