उत्तराखंड: हाईस्कूल परीक्षा के इन विद्यार्थियों को हर महीने मिलेगी इतनी धनराशि, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है।

जल्द मिलना शुरू होगा छात्रवृत्ति का लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा को 80 फीसदी व अधिक अंकों से पास करने वाले 5838 मेधावियों को हर महीने कक्षा 11 में 1200 रुपये मिलेंगे। इन छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना की पात्रता पर जल्द से जल्द छात्रवृत्ति का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

12 वीं भी छात्रवृत्ति जारी रखने के लिए दो मानकों को करना होगा पूरा

इसके अलावा ग्यारहवीं कक्षा में छात्रवृत्ति पाने वाले छात्रों को 12 वीं भी छात्रवृत्ति जारी रखने के लिए दो मानकों को पूरा करना होगा। जिसमें हाजिरी 75 प्रतिशत व ग्यारहवीं कक्षा की गृह परीक्षा में उनके कम से कम 75 प्रतिशत अंक आने चाहिए।