उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब एलटी (सहायक अध्यापक) संवर्ग में भर्ती होने वाले सभी नए अध्यापकों के लिए पांच वर्ष तक पर्वतीय क्षेत्रों में सेवा देना अनिवार्य होगा।
यह होगा अनिवार्य
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए सभी शिक्षकों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी भी अनिवार्य होगी। साथ ही स्कूलों में शिक्षकों के न पहुंचने की शिकायत मिलने पर जांच के बाद उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए राज्य में एलटी (सहायक अध्यापक) संवर्ग में भर्ती होने वाले सभी नए अध्यापकों को अनिवार्य रूप से पांच वर्ष तक पर्वतीय क्षेत्रों में सेवा देनी होगी।