उत्तराखंड: फिल्म व धारावाहिकों की शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए होगी यह व्यवस्था, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग के लिए बेहतर प्राकृतिक सौंदर्य है। ऐसे में प्रदेश में फिल्म व धारावाहिकों की शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड फिल्म नीति लागू की गई है।

यह दिशा निर्देश जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके बाद अब इसके तहत अनुदान की व्यवस्था की गई है। जिसमे उन्हीं फिल्म निर्माता-निर्देशकों को अनुदान मिलेगा, जो तय समयावधि के भीतर यह शपथ पत्र दाखिल करेंगे। जिसमे यह हो कि फिल्म की बाकी 75 प्रतिशत से अधिक शूटिंग राज्य में ही हुई है। फिल्म अनुदान के प्रस्ताव पर तकनीकी व वित्त समिति की संस्तुति के उपरांत निर्णय लिया जाएगा। प्रतिवर्ष जुलाई व जनवरी में ये बैठकें होंगी। जुलाई की बैठक में 31 मार्च तक और जनवरी की बैठक में 31 अक्टूबर तक के प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। इस संबंध मे बीते कुछ दिनों पहले सूचना महानिदेशक एवं उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने अनुदान प्रस्तावों पर निर्णय लेने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।