उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में इसी माह से 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होने वाला है। जिसको भव्य रूप दिया जाएगा।
खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 38वें राष्ट्रीय खेलों में वॉक रेस की स्पर्धा फिर से शामिल कर दी गई है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑ़फ इंडिया ने एथलेटिक्स (एएफआई) में फिर से वॉक रेस को शामिल करने का फैसला लिया है। इस संबंध में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑ़फ इंडिया ने 38वें राष्ट्रीय खेल के आयोजन सचिव को पत्र भेजा है। बताया है कि इसमें पुरुषों की 20 किमी वॉक रेस और महिलाओं की 10 किमी वॉक रेस इवेंट शामिल किए गए हैं। दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक एएफआई की तकनीकि कमेटी ने वॉक रेस इवेंट में देश के टॉप एथलीटों के शामिल नहीं होने का हवाला देकर वॉक रेस को राष्ट्रीय खेल में शामिल नहीं करने का फैसला लिया था। जिसके बाद अब 38वें राष्ट्रीय खेलों में एथलेटिक्स के वॉक रेस इवेंट को फिर से शामिल कर लिया गया है।