उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि से जुड़े सभी डिग्री कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं में एडमिशन के लिए बदलाव हुआ है।
यह परीक्षा अनिवार्य
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन काॅलेजों में एडमिशन के लिए इस बार भी सीयूईटी जरूरी है। सीयूईटी के आधार पर दाखिले होंगे। इस संबंध में गढ़वाल विवि की ओर से देहरादून के चार बड़े अशासकीय कॉलेजों सहित सभी संबद्ध कॉलेजों को नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार, देहरादून के चार बड़े कॉलेज डीएवी, डीबीएस, एसजीआरआर और एमकेपी में भी सीयूईटी के आधार पर एडमिशन होगा।
देखें वेबसाइट
इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 22 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छात्र https://cuet.nta.nic.in/ पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। सीयूईटी की संभावित परीक्षा आठ मई से एक जून के बीच होगी।