उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के सभी राजकीय विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से जुड़ी यह जरूरी जानकारी है।
दिए यह निर्देश
अब इन छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक प्रमाण पत्र डिजिटल माध्यम से आसानी से उपलब्ध होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि 31 मार्च, 2026 तक शत-प्रतिशत छात्रों का समस्त शैक्षणिक डाटा डीजी लाकर पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए। इसके अलावा उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को अनिवार्य रूप से लागू किया गया है। साथ ही उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों को स्वामी विवेकानंद ई-पुस्तकालय योजना से जोड़ने के निर्देश भी दिए।