उत्तराखंड: अतिथि शिक्षिकों को भी दिया जाएगा यह अवकाश, आदेश जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब माध्यमिक स्कूलों में तैनात अतिथि शिक्षिकों को भी मातृत्व अवकाश दिया जाएगा।

दिए गए आदेश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अतिथि शिक्षिकों को 180 दिन का प्रसूति और मातृत्व अवकाश मिलेगा। इस संबंध में शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने इसके आदेश दिए हैं। अभी तक शिक्षा विभाग में अतिथि शिक्षकों को इसका लाभ नहीं मिल रहा था। जिसके बाद अब इस संबंध में भी आदेश दिए है।