उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश को नई बीएस-6 मॉडल की बसें मिली है।
बीएस-6 मॉडल की बसें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य के बेड़े में शामिल हुईं नई बीएस-6 मॉडल बसों में से सात बसें दिल्ली रूट पर चलेंगी। उत्तराखंड परिवहन निगम ने बीएस-6 मॉडल की 130 नई बसें खरीदी हैं। इनमें से हल्द्वानी डिपो को दो और काठगोदाम को पांच बसें मिली हैं। दिल्ली में इसी साल 21 दिसबंर से बीएस-4 मॉडल की बसें प्रतिबंधित हो जाएंगी। बाद में यह बसें उत्तराखंड की सड़कों पर चलेंगी। इन्हें रामनगर, देहरादून, अल्मोड़ा, हरिद्वार, ऋषिकेश आदि जगहों के लिए भेजा जाएगा।