उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम बदल कर ‘स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी’ कर दिया है।
शासनादेश जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुछ समय पहले पौड़ी स्थित राजकीय नर्सिंग कालेज, डोभ का नाम बदल कर स्व. अंकिता भंडारी के नाम पर करने की घोषणा की थी। इस कड़ी में गुरुवार को शासनादेश भी जारी कर दिया गया। सीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने पौड़ी स्थित राजकीय नर्सिंग कालेज डोभ (श्रीकोट) का नाम परिवर्तित कर दिया गया है। अब यह संस्थान स्वर्गीय अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कालेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी के नाम से जाना जाएगा। इस संबंध में सचिव स्वास्थ्य डा. आर. राजेश कुमार ने भी आदेश जारी किया है।