उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा कुछ महीनों में शुरू हो जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।
होगी यह व्यवस्था
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें इस बार चारधाम यात्रा के दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले व्यावसायिक वाहनों के लिए अनिवार्य ग्रीन कार्ड की प्रक्रिया को अब ऑनलाइन किया जा रहा है। परिवहन विभाग ने पारदर्शिता, सुगमता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। नई प्रणाली लागू होने के बाद ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन, शुल्क भुगतान, टैक्स सत्यापन और वैधता की जांच ऑनलाइन माध्यम से ही संपन्न होगी। बताया कि ग्रीन कार्ड के लिए अब वाहन स्वामी निर्धारित पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। इसका निर्धारित शुल्क जमा करने के लिए अब उन्हें बैकिंग के जरिये नहीं बल्कि क्यूआर कोड के जरिये करने की भी सुविधा मिलेगी। साथ ही वाहन के परमिट, टैक्स जमा स्थिति और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की वैधता का परीक्षण भी आनलाइन किया जा सकेगा। इससे फर्जीवाड़े की संभावना कम रहेगी।