उत्तराखंड: चारो धामाें की शीतकालीन गद्दी स्थल में बना यह रिकॉर्ड, अब तक इतने श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में चारो धामाें की शीतकालीन गद्दी स्थल में अब तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।

श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें यहां अब तक 17,349 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि 31 दिसंबर तक ज्योतिर्मठ स्थित नृसिंह मंदिर में 4,452 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जबकि पांडुकेश्वर स्थित योगबदरी धाम में 467 तीर्थयात्री पहुंचे। वहीं भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में 12,430 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का मानना है कि वर्ष 2026 में शीतकालीन यात्रा आध्यात्मिक पहचान बनेगी।