उत्तराखंड: मत्स्य पालको के लिए लागू हुई यह योजना, जानें CBDC के लाभ

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मत्स्य पालकों के लिए जरूरी खबर है। इन मत्स्य पालको के लिए राज्य सरकार ने CBDC के माध्यम से फिशरीज योजना लागू की है।

यह योजना लागू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के सीधे तौर से जोड़े जाने के लक्ष्य के साथ यह योजना लागू की गई है। इस योजना के लागू होने के साथ ही उत्तराखंड पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी के नाम से इस तरह की योजना को लागू किया है।

जानें क्या है CBDC

सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) राष्ट्रीय मुद्रा का डिजिटल रूप है, जिसे रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) नियंत्रित करता है। यह पारंपरिक बैंक नोटों का वैकल्पिक डिजिटल माध्यम है यह m केंद्रीय बैंक द्वारा जारी किया जाता है तथा वैधानिक भुगतान के रूप में मान्य होता है। CBDC का उपयोग सीधे लाभार्थियों के वॉलेट में भुगतान भेजने, सरकारी अनुदान और सब्सिडी की त्वरित डिलीवरी तथा लेन-देन रिकॉर्ड को सटीक रखने में सहायक हो सकता है।