उत्तराखंड: वृद्ध महिलाओं का सहारा बनेगी यह योजना, तैयार की जाएगी नीति

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में एक खास पहल के साथ सरकार वृद्ध महिलाओं के साथ खास तैयारी करेगी। इसके तहत आने वाले दिनों में दादी-नानी योजना वृद्ध महिलाओं का सहारा बनेगी।

दिए यह निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए हैं। जिसके क्रम में विभाग इस सिलसिले में 60 साल से अधिक आयु की महिलाओं से फीडबैक ले रहा है। वृद्ध महिलाओं के सुझावों के आधार पर उनके लिए इस योजना के साथ ही बाकायदा नीति भी तैयार की जाएगी। बताया कि इसके लिए महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी विभिन्न संस्थाओं, वृद्धाश्रमों और घरों में रह रही 60 साल से अधिक आयु की महिलाओं से संपर्क साध कर सुझाव ले रहे हैं। इस बात पर भी मंथन हो रहा है कि विभिन्न योजनाओं को एक छतरी के नीचे लाकर इनसे वृद्ध महिलाओं को लाभान्वित किया जाए। इन सुझावों के आधार पर ही योजना और नीति का प्रारूप तैयार किया जाएगा।