उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आगामी 16 जुलाई को उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला का त्योहार है। जिसमें खास पहल की शुरुआत हो रही है।
पूरे माह इस पर्व के तहत कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरेला पर्व पर पांच लाख पौधे लगाकर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इस बार पांच लाख पौधे एक दिन में लगाने का लक्ष्य रखा गया है, इसमें तीन लाख गढ़वाल और दो लाख पौधे कुमाऊं मंडल में लगाए जाएंगे। साथ ही यह पौधारोपण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस बार हरेला का त्योहार मनाओ, धरती मां का ऋण चुकाओ और एक पेड़-मां के नाम की थीम पर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है।