उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में जल्द विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का आगाज होगा। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पहुंचते हैं।
बीकेटीसी हिमालयी क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण व ग्रीन चारधाम यात्रा का देगी संदेश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें इस बार बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) प्रसाद की पैकेजिंग खुद करेगी। बताया है कि केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में प्रसाद की पैकिंग के लिए पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करेगी। अभी तक प्रसाद की पैकेजिंग का काम प्राइवेट वेंडर से कराया जाता है। लेकिन इस बार बीकेटीसी ने पैकेजिंग का काम स्वयं करने का फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।