उत्तराखंड: जून में बाहर से आने वाले वाहनों के‌ लिए यह होगा अनिवार्य, वसूला जाएगा ग्रीन सेस

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब जून में वाहनों को लेकर कुछ जरूरी बदलाव हो रहे हैं। जिसमे उत्तराखंड आने वाले वाहनों से ग्रीन सेस की वसूली की जाएगी।

बाहर से आने वाले वाहनों के‌ लिए यह जरूरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो 15 जून के बाद होगी। इसके लिए परिवहन मुख्यालय ने तैयारी तेज कर दी है। साथ ही कंपनी का चयन होने के बाद सॉफ्टवेयर भी तैयार हो चुका है। ऐसे में 15 जून के बाद उत्तराखंड सीमा में जो भी बाहरी राज्यों के वाहन प्रवेश करेंगे, उनसे स्वत: ग्रीन सेस कट जाएगा। अब ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरों के माध्यम से ग्रीन सेस कटेगा। इसमें वाहन के प्रवेश के समय नंबर प्लेट की यह कैमरा पहचान करेगा। जिके आधार पर फास्टैग खाते से पैसा कटेगा।