उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं पहाड़ों में मौसम थोड़ा ठंडा है। वहीं मैदानों में गर्मी परेशान करने लगी है।
हीट वेव का अलर्ट
ऐसे में इस साल गर्मी लोगों को परेशान कर सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले वर्ष की तुलना में इस बार गर्मी का प्रकोप अधिक रहने की संभावना है। इसके चलते हीट वेव से निबटने के लिए उत्तराखंड भी कार्ययोजना बनाएगा। इस संबंध में बीते दिन एनडीएमए (नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथारिटी) ने हीट वेव से निपटने के लिए एक वर्चुअल बैठक की। जिसमे उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों की तैयारियों को परखा गया। इस बैठक में आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन समेत यूएसडीएमए के अधिकारी देहरादून से जुड़े।
मई जून में पड़ती है सबसे ज्यादा गर्मी
रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया कि हीट वेव के दृष्टिगत सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की गई है। इस बार पिछले साल की तुलना में गर्मी अधिक पड़ेगी, इसके लिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही एनडीएमए के अधिकारियों ने सलाह दी कि गर्मी के प्रकोप को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन किया जाए। मनरेगा तथा श्रमिकों के कार्य करने के समय में भी परिवर्तन किया जाए। साथ ही राज्यों को निर्देश दिए कि वे हीटवेव से निपटने के लिए एक्शन प्लान बनाएं। जिसके चलते आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ये प्लान जल्द से जल्द तैयार किए जाएं।