चंपावत से नकली फेसबुक आईडी बना कर किशोरी को ब्लैकमेल कर 50 हजार रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर युवक पर आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक नरेश टम्टा निवासी बनबसा फागपुर ने नकली फेसबुक आईडी बनाकर उसमें शिकायतकर्ता महिला की बेटी की फोटो लगा दी। उसके बाद युवक उनकी पुत्री से 50 हजार रुपये की मांग करने लगा और रुपए न देने पर अश्लील फोटो लगाकर वायरल करने की धमकी देने लगा।
मुकदमा दर्ज
पुलिस ने तहरीर के आधार पर नरेश के खिलाफ आईपीसी की धारा 384 एवं आईटी एक्ट की धारा 66 सी, 66 ई के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सबूत जुटाने के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।