माह नवम्बर 2021 में बनबसा क्षेत्रान्तर्गत ज्वैलर्स की दुकान मे हुई चोरी में लिप्त अज्ञात 03 चोरों
करन सिंह पुत्र बॉके लाल, उम्र-28 वर्ष, निवासी भोजपूर, थाना कादरचौक, जनपद बदायूं, उत्तर प्रदेश
छत्रपाल पुत्र स्व0 सूरजमल, उम्र 63 वर्ष, निवासी, विजय उत्तम धोयात पुत्र उत्तम, उम्र-38 वर्ष, निवासी धोरत बस्ती, मलानवाडी, संगली सुल्तगंदे, महाराष्ट्रा हाल निवासी -c/o गुलशन निवासी सर्राफा बाजार, बदायू, उत्तर प्रदेश को मय चोरी के माल सहित बदायूं, उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया गया । जबकि 04 चोरो को पीलीभीत उत्तर प्रदेश से पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ।
टीम थानाध्यक्ष बनबसा के नेतृत्व में बदायू क्षेत्र में भेजी गयी टीम
इसी क्रम में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर श्रीमान क्षेत्राधिकारी टनकपुर के दिशा निर्देशन में एक
टीम थानाध्यक्ष बनबसा के नेतृत्व में दिनांक 23.1.2021 को बदायू क्षेत्र में भेजी गयी
। टीम द्वारा वांछित अभियुक्त करन उर्फ चौता की सूचना पर उसे भोजपुर बदायू से गिरफ्तार किया। करन द्वारा पूछने पर बताया कि मैने व निगोही, ईसापुर, शाहजहापुर, के रहने वाले मेरे साथी कल्लू, ओमप्रकाश, महिपाल, व जीवन ने मिलकर आपके वहाँ बनबसा में दीपावली के समय चोरी की थी। हमारे ही गाँव में रहने वाला छत्रपाल उर्फ कैलाश भी हमारे साथ था, छत्रपाल हमारे साथ चोरी में जाता है तथा चोरी माल को ठिकाने भी लगवाता है। करन उर्फ चीता की निशानदेही पर टीम द्वारा बदायू क्षेत्र से ही छत्रपाल को गिरफ्तार किया छत्रपाल ने पूछने पर बताया कि बनबसा वाली चोरी में हम दोनों भी उन चारों के साथ थे, करन तिजोरी तोड़ने व काटने में माहिर है इसलिये हम इसे अपने साथ ले जाते है छत्रपाल ने आगे बताया कि हमारे द्वारा चोरी के माल को मैं सर्राफा बाजार बदायू में स्थित एक व्यक्ति को देता है, जो आभूषणों को गलाने का काम करता है, पकड़े गये उक्त दोनों अभियुक्तों की निशानदेही व स्थानीय पुलिस की मदद से आभूषण गलाने वाले व्यक्ति विजय थोरात को सर्राफा बाजार स्थित उसकी दुकान से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर उक्त चोरी की घटना से सम्बन्धित चुराये गये लगभग 29 किलो चाँदी व 100 ग्राम सोना व 53000/ रू0 बरामद किये गये। गिरफ्तार अभियुक्तगणों को अग्रिम कार्यवाही हेतु मा० न्यायालय पेश किया जायेगा।
ये माल हुआ बरामद
तीनों व्यक्तियों के पास से सफेद धातू की सिल्ली- 05 बड़ी व 01 छोटी, सफेद धातू के सिक्के- 92, सफेद धातू के पाजेब- 12 नग, सफेद धातू के बिछुऐ- 06 नग, पीली धातु के बिछुए- 32 नग, पीली धातू की चेन मय पैण्डल- 01 बडी 02 छोटी,पीली धातू का हार- 01,धनराशि-53000/-रू0 (2000 हजार रू0 के नोट-02, 500 के नोट-38, 200 के नोट-150) बरामद हुए हैं ।