उत्तराखंड: तीन दिवसीय वार्षिक मेला गोरखा दशै: दीपावली-2024 का भव्य रूप से समापन, यह रहें आकर्षक का केंद्र

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में तीन दिवसीय वार्षिक मेला गोरखा दशै: दीपावली-2024 का समापन हो गया है।

लगाए गए विभिन्न स्टाॅल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल रविवार को इस महोत्सव का समापन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी रहें। इस मौके पर गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव में गोर्खाली समाज के लोगों की उत्साहजनक भागीदारी दिखी। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नेपाल की प्रसिद्ध गायक चीज़ गुरूंग ने रंगारंग प्रस्तुति दी। इसके अलावा गोर्खाली व्यंजन- परिधान के स्टाल आकर्षण का केंद्र रहे। मेले में विभिन्न व्यंजनों के स्टाल लगाए गए।

किया गया सम्मानित

इस मौके पर कार्यक्रम में पेंबा तमांग-सूबेदार, हॉर्नरी, लेफ्टिनेंट को गोरखा अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं लीलावती छेत्री को गोरख वृद्धा अवार्ड से सम्मानित किया गया।