उत्तराखंड: इस काॅलेज‌ के तीन खिलाड़ियों का ऑल इंडिया विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ चयन, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार के तीन खिलाड़ियों को बधाई दीजिए।

दी शुभकामनाएं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉलेज से तीन छात्र/छात्राओं का ऑल इंडिया विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है। जिसमें छात्र आसिफ अली(बी.कॉम.प्रथम वर्ष) का 400 मीटर व 800 मीटर दौड़ में और छात्रा कु. शीतल(एम.ए. प्रथम समाजशास्त्र) 800मीटर व 1500 मीटर में कलिंगा विश्वविद्यालय भुवनेश्वर(उड़ीसा) में प्रतिभाग करेगी। छात्रा कु. संतोषी योग ऑल इंडिया विश्वविद्यालय हेतु के.आई.आई. टी. विश्वविद्यालय भुवनेश्वर(उड़ीसा) में प्रतिभाग कर रही है।यह तीनों खिलाड़ी एथेलेटिक्स के अंतर्गत भुवनेश्वर में श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।