उत्तराखंड: ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए पिथौरागढ़ से तीन शिक्षकों का चयन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य सिविल सर्विसेज फुटबॉल टीम में पिथौरागढ़ से तीन शिक्षकों का चयन हुआ है।

प्रतियोगिता का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार 15 से 21 दिसंबर तक ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता दिल्ली में आयोजित होगी। जिसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्लीसार में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत देवेंद्र सिंह बिष्ट को उत्तराखंड राज्य सिविल सर्विसेज फुटबॉल टीम का कोच नियुक्त किया गया है।‌ राजकीय प्राथमिक विद्यालय भुरमुनी में प्रधानाध्यापक शेखर कपूर व राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैनीभनार में सहायक अध्यापक नितिन उप्रेती को टीम में शामिल किया गया है।