उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही है। हरिद्वार को छोड़ राज्य के शेष 12 जिलों में दो चरणों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने वाले हैं।
चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जुलाई में दो चरणों में चुनाव होंगे। जिसमें आज 24 जुलाई को प्रथम चरण के मतदान होंगे। वहीं 28 जुलाई को दूसरे चरण के मतदान होंगे। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए आयोग के स्तर पर जिलों में सभी तैयारियां पूरी हैं। आज पहले चरण का मतदान होगा। इसके साथ ही 49 विकासखंडों में 17,829 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो जाएगा। वहीं, 531 संवेदनशील और 533 अतिसंवेदनशील बूथों प्रथम चरण का मतदान संपन्न कराया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक सदस्य ग्राम पंचायत के 2247, प्रधान के 9731, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 4980 और सदस्य जिला पंचायत के 871 प्रत्याशियों का चुनाव होगा। सुबह आठ बजे से मतदान होगा।