उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत बीते कल 28 जुलाई को दूसरे चरण के मतदान सम्पन्न हुए।
दूसरे चरण के मतदान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को सुबह आठ बजे से प्रदेश के 40 विकासखंडों के 4709 मतदेय स्थलों पर मतदान शुरू हुआ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में 70 प्रतिशत मतदान का आंकड़ा जारी किया। इनमें 65.50 प्रतिशत पुरुष और 74.50 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल हैं। पहले चरण के 17,829 और दूसरे चरण के 14,751 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में कैद हो गया है। अब 31 जुलाई को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी।
मतदान प्रतिशत
| जिला | मतदान प्रतिशत |
| उत्तरकाशी | 75.96 |
| पौड़ी गढ़वाल | 69.27 |
| टिहरी | 60.05 |
| देहरादून | 77.25 |
| चमोली | 66.47 |
| चंपावत | 70.21 |
| नैनीताल | 76.07 |
| अल्मोड़ा | 58.20 |
| ऊधमसिंह नगर | 84.26 |
| पिथौरागढ़ | 64.9 |