उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही है। जिसमें इस बार राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायत चुनावों में विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों के लिए कुल 144 चुनाव चिह्न निर्धारित किए गए हैं।
चुनाव चिन्ह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें पंचायत की सबसे छोटी इकाई यानि पंचायत सदस्य पद के लिए 18, प्रधान पद के लिए 40, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 36 और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 40 चुनाव चिन्ह निर्धारित किए गए हैं। इसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए महिला पर्स, नारियल, लौकी, जहाज, पानी का जहाज, कांटा, गुड़िया, टेबल लैप, टार्च जैसे चुनाव चिन्ह निर्धारित किए गए है। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सीढ़ी, हथौड़ा, सैनिक, सीटी, थर्मस, ताला, ढोलक, तराजू जैसे चुनाव चिन्ह निर्धारित किए गए हैं। वहीं प्रधान पद के प्रत्याशियों को ड्रम, फावड़ा, बस, बाल्टी, दीवार, तांगा, धनुष चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इसके अलावा पंचायत सदस्य पद के लिए सेब घड़ा, शंख, चम्मच, डमरू जैसे चुनाव चिन्ह निर्धारित किए गए हैं।