उत्तराखंड: कठिन मेहनत से पाया मुकाम, पहाड़ की बेटी वायुसेना में बनी अफसर, ऑल इंडिया हासिल की 27वीं रैंक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की प्रियंका वायु सेना में अफसर‌‌ बन गई है। उनके चयन पर परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर है।

अपने परिवार में चौथी पीढ़ी की अफसर बनी प्रियंका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देवलथल क्षेत्र के लोहाघाट की प्रियंका ने वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्हें ऑल इंडिया में 27वां स्थान हासिल हुआ है। अब वह चार वर्ष तक एयरफोर्स अकादमी डुंडीगल हैदराबाद में प्रशिक्षण लेंगी। प्रियंका अपने परिवार में चौथी पीढ़ी की अफसर बनी हैं। प्रियंका ने बताया कि परदादा हरक सिंह कन्याल,‌ दादा दरबान सिंह कन्याल भी सेना में रहकर भारत माता की सेवा कर चुके हैं। पिता किशन सिंह कन्याल सेना में अपनी सेवा दे चुके हैं। चाचा पुष्कर सिंह कन्याल सेना से सेवानिवृत्त हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर है। सब उन्हें बधाई दे रहे हैं।