उत्तराखंड से जुड़ी सामने आई है। उत्तराखंड के भीमताल में बाघ के हमले में तीन महिलाओं की मौत हुई। जिसके बाद वन विभाग ने आदमखोर बाघ को पकड़ लिया है।
बाघ का आतंक
जिसके बाद अब बाघ के हमले की एक और खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार खटीमा के तराई पूर्वी वन प्रभाग के सुरई रेंज के नबदिया गांव में जंगल में एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। मृतका की पहचान सतपुड़ा गांव निवासी महिला सुभावती देवी के रूप में हुई है। महिला सुभावती देवी शौच के लिए घर से बाहर सीमांत जंगल क्षेत्र में गई थी। इसी दौरान बाघ ने सुभावती देवी पर हमला कर दिया और महिला को खींचकर जंगल में ले गया। महिला के शव को बरामद किया गया है। विभाग ने ग्रामीणों को जंगल में अकेले न जाने की चेतावनी दी है।