उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खास कार्यक्रम मन की बात आज रविवार 25 जनवरी को आयोजित हुआ। प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ एक मासिक कार्यक्रम है, जिसमें वे देश के नागरिकों को संबोधित करते हैं।
“मन की बात” कार्यक्रम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी क्रम में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के रेडियो ‘हैलो हल्द्वानी’ 91.2 एफएम ने शुरू की पहल मोदी की बात को कुमाउनी अनुवाद कर किया जा रहा है। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात आप कुमाउंनी भाषा में भी सुन सकते हैं। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो ‘हैलो हल्द्वानी’ 91.2 एफएम ने इसके लिए सराहनीय पहल शुरू की है। यह पहल 29 सितंबर 2025 को शुरू हुई, जब ‘मन की बात’ का 126वां संस्करण पहली बार कुमाउनी में प्रसारित किया गया। अब तक चार एपिसोड का कुमाउनी अनुवाद कर प्रसारण हो चुका है। आज रविवार को भी यह कार्यक्रम कुमाउनी में सुना जा सकेगा। प्रसारण रेडियो 91.2 एफएम एप पर शाम 7 बजे शुरू होगा।
जानें कब शुरू हुआ प्रसारण
रिपोर्ट्स के मुताबिक मन की बात कार्यक्रम 3 अक्टूबर 2014 को शुरू हुआ था। हर महीने के अंतिम रविवार को आयोजित होनेवाले इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय महत्व के विषयों, सकारात्मक कहानियों और जन-भागीदारी पर बात करते हैं। जिसका उद्देश्य संवाद स्थापित करना और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूत करना है, जिसमें ‘वोकल फॉर लोकल’, प्राकृतिक खेती और विभिन्न अभियानों पर जोर दिया जाता है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भजन क्लबिंग के साथ-साथ युवाओं को खास संदेश दिया। मन की बात के 130वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा कि देश की युवा पीढ़ी अब भजनों को भी एंजॉय कर रही है।