उत्तराखंड: आज महाशिवरात्रि पर्व पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख का हुआ ऐलान, देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। आज 08 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व है। इस शुभ अवसर पर केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाने की तिथि का ऐलान हो गया है।

शीतकालीन गद्दीस्थल ओम्कारेश्वर मंदिर से 6 मई को रवाना होगी डोली

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाबा केदार के कपाट 10 मई को सुबह सात बजे से खोले जाएंगे। साथ ही शीतकालीन गद्दीस्थल ओम्कारेश्वर मंदिर से 6 मई को डोली रवाना होगी। आज शुक्रवार को पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि पंचांग गणना से तय कर घोषित की गई।