उत्तराखंड: आज शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। 14 नवंबर को गंगोत्री धाम, 15 नवंबर भाई दूज पर केदारनाथ धाम और यमनोत्री धाम के कपाट विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हो गये हैं।

इन धामों के कपाट बंद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज बदरीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को अपराह्न 3 बजकर 33 मिनट पर बंंद किए जाएंगे। शुक्रवार को लक्ष्मी मंदिर में कढ़ाई भोग का आयोजन के बाद बदरीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को अपराह्न 3 बजकर 33 मिनट पर बंद कर दिए जाएंगे। आज 18 नवंबर को रावल स्त्री वेष धारण कर लक्ष्मी माता की प्रतिमा को भगवान बदरीनाथ के सानिध्य में रखेंगे। इसके बाद अपराह्न 3 बजकर 33 मिनट पर विधि-विधान के साथ मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।