उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश (AIIMS Rishikesh) की ओर से देश की पहली हेली एंबुलेंस सेवा संचालित हो रही है।
टोल फ्री नंबर जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हेली एंबुलेंस सेवा का टोल-फ्री नंबर जारी कर दिया गया है। यह नंबर 24 घंटे चालू रहेगा। इसके अलावा मेडिकल संबंधी आवश्यक जानकारी के लिए व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है।
दुर्गम व दूरस्थ क्षेत्र का जरूरतमंद टोल-फ्री नंबर 18001804278 पर काॅल कर सेवा का लाभ ले सकते हैं।
टोल-फ्री नंबर के अलावा संस्थान ने व्हाट्सएप नंबर 9084670331 भी जारी किया है।