उत्तराखंड: कल‌ शीतकाल के लिए बंद होंगे विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम व‌ यमनोत्री धाम के कपाट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा समापन में हैं। जिसमें कल 03 नवंबर रविवार को भैयादूज पर केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे। 

यह रहेगा शुभ मुहूर्त

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कल रविवार को भैयादूज पर ज्योर्तिंलिग बाबा केदारनाथ के कपाट भी छह माह के लिए बंद हो जाएंगे। केदारनाथ के कपाट भैयादूज पर रविवार सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। शनिवार को विशेष पूजा अर्चना के बाद केदारबाबा की पंचमुखी डोली को मंदिर में विराजमान किया जाएगा। आगामी छह माह की पूजा अर्चना एवं भोले बाबा के दर्शन ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में होंगे। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट कल रविवार को भैयादूज पर्व पर दोपहर 12.05 बजे पर बंद होंगे।