उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (10 मार्च, शुक्रवार, चैत्र, कृष्ण, पक्ष,  तृतीया, वि. सं. 2079)

Ten

◆ लोकसभा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने आज हरिद्वार में विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा की। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में डॉक्टर निशंक ने कहा कि हरिद्वार जिला आकांक्षी जिला होने के चलते विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया गया है।
◆ केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आज नैनीताल जिले के खैरना के समीप कोसी नदी पर दस करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित पुल का लोकार्पण किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस पुल से स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा।
◆ तापमान बढ़ने के साथ ही जंगल में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। बागेश्वर में पौड़ी बैंड और जिला जजी के पास जंगल में आग लगने की सूचना मिली है।
◆ प्रदेश सरकार ने सहकारिता विभाग के गठन से लेकर वर्ष 2017 तक सहकारी समितियों के 31,221 मृतक बकायेदारों को बड़ी राहत दी है।
◆ कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून में ‘‘ओक तसर संवर्धन’’ पर एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ किया।
◆ कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए समर्पित, सप्ताह भर की गतिविधियों के दौरान नौ करोड़ 30 लाख रुपये की राशि के 35 सौ से अधिक मातृत्व लाभ दावों का निपटान किया है।
◆ मुख्यमंत्री ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री से भेंट कर राज्य में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनाने और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स व बैटरी उत्पाद में निवेश के लिए सहायता का अनुरोध किया।
◆ मसूरी-देहरादून मार्ग पर कार के खाई में गिर जाने की सूचना पर थाना पुलिस व अन्य टीमों द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से 07 घायलों को निकालकर दून अस्पताल भेजा गया।
◆ फ़र्ज़ी कम्पनी बनाकर पैसे कमाने का लालच देकर ₹1,200 करोड़ का स्कैम करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को UttarakhandPolice STF ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया।
◆ पतंजलि योगपीठ में इलाज कराने आए मरीज ने तीसरी मंजिल से कूद कर दी जान, मैनपुरी से आया था पत्नी संग।