◆ उत्तराखंड विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतदान जारी; 5 बजे तक 59.37 प्रतिशत मतदान।
◆ अल्मोड़ा में मतदान प्रतिशत 50.65% रहा।
◆ प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सबसे अधिक ऊंचाई (10870 फीट) गंगोत्री में स्थित पोलिंग स्टेशन भी इससे अछूता नहीं है। बड़ी संख्या में लोग यहां भी मतदान के लिए पहुंच रहे हैं।
◆ उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव के अंतर्गत सहसपुर विधानसभा में 106 वर्षीय कान्ता देवी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
◆ हल्द्वानी और लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को मतदान के बाद कांग्रेस और भाजपा समर्थकों ने ईवीएम में वोट डालते हुए फोटो खींच सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। फोटो वायरल होते ही मामला अधिकारियों तक पहुंच गया। मामले में एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देश पर दोनों समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
◆ सोमवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी पत्नी पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव चिह्न के साथ स्कार्फ पहनकर मतदान केंद्रों पर जाकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।
◆ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को पर्वतीय इलाकों में ठंड जरूर रहेगी लेकिन दिन के समय धूप खिली रहने से तापमान सामान्य रहेगा। मैदानी जिलों में फिलहाल सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा।
◆ रुड़की में पूर्व पालिका चेयमैन के बेटे पर युवकों ने हमला कर दिया। घटना में वो गंभीर रूप से घायल हो गया।
◆ उत्तरकाशी: ब्रहमखाल क्षेत्र में दो पुत्रों ने पिता के अंतिम संस्कार से पहले मतदान कर पुत्रधर्म के साथ ही जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य भी निभाया।
◆ विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सुबह आठ बजे से शुरू वोटिंग छह बजे के बाद भी जारी रही। प्रदेश के कई मतदान केंद्रों में वोटर्स की मतदान करने के लिए लाइन लगी रही।