उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (19 फ़रवरी, रविवार, फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी, वि. सं. 2079)

Ten

◆ केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के बाद प्रशासन ने भी चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज कर दी हैं। रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजयेंद्र अजय ने यात्रा तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली।
◆ सोमवार को सोमवती अमावस्या का स्नान होना है, जिसको लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
◆ कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल और जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने नगर पालिका कर्णप्रयाग के बहुगुणा नगर, सुभाष नगर और अपर बाजार में भूधंसाव से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और प्रभावित लोगों से मिले। उन्होंने कहा कि प्रभावितों की हर संभव मदद की जाएगी।
◆ अल्मोड़ा नगर और नगर से लगे आस पास ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ बनाने के लिए, नगरपालिका परिषद अल्मोड़ा की ओर से हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड की सहायता से, नगर में भूमिगत कूड़ेदान स्थापित किए गए हैं।
◆ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी देहरादून के जोहड़ी गांव में शहीद दुर्गामल्ल मंडल की कार्यसमिति बैठक में शामिल हुए। गणेश जोशी ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी।
◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से नई दिल्ली में भेंट की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से गौला, शारदा, दाबका और कोसी नदियों की वन स्वीकृतियाँ ,इस सत्र के अन्त तक वन संरक्षण अधिनियम, 1980 के अन्तर्गत शीघ्र विस्तार पर चर्चा की गई।
◆ विभिन्न क्षेत्रों में मोटरसाइकिल चोरी को अंजाम देने वाले बाइक चोरी गैंग के 03 शातिर सदस्यों को हरिद्वार पुलिस गिरफ्तार कर चोरी की 15 मोटरसाइकिल की बरामद।
◆ मदद के बहाने एटीएम बदलकर कार्ड धारक/पीड़ित के खाते से पैसे निकालकर ठगी करने वाले 02 अभियुक्तों को पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने गिरफ्तार किया। 45 एटीएम कार्ड, ₹26,500 कैश व वाहन बरामद।
◆  ऋषिकेश में उदयपुर सिटी एक्सप्रेस से टकराया सांड, इंजन के नीचे फंसा, पुलिस जवानों ने लोगों की मदद से निकाला गया।
◆ ढाबे में अवैध रुप से लोगों को शराब पिलाने पर कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने ढाबा संचालक को किया गिरफ्तार तथा 34 लोगों के विरूद्ध की गयी चालानी कार्यवाही।