उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (2 मार्च, गुरुवार , फाल्गुन , शुक्ल , पक्ष, एकादशी , वि. सं. 2079)

Ten

◆ मुख्यमंत्री आवास में आज अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ हुआ। इसके तहत ‘महिला भागीदारी को प्रोत्साहन’ विषय पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कई घोषणाएं की।
◆ ऋषिकेश में सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव चल रहा है। पहले दिन 600 ड्रोन के माध्यम से विभिन्न मुद्राओं को दर्शाया गया। इस ड्रोन शो में जहां लोगों को योग का महत्व को दिखाया गया वहीं यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ के साथ आकाश में देवभूमि उत्तराखंड की छवि दिखाई पड़ी।
◆ कुमाऊं में खड़ी होली की धूम। चम्पावत जिले के विभिन्न स्थानों में चीर आरोहण के साथ ही रंग एकादशी में खड़ी होली की धूम मची हुई है। इस अवसर पर लोहाघाट में दो दिवसीय होली रंग महोत्सव का शानदार आगाज किया गया। महोत्सव को लेकर होल्यारों में काफी उत्साह बना हुआ है।
◆ उत्तरकाशी : गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डाबरानी के पास पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण यातायात बाधित हुआ।
◆ अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव कल से ऋषिकेश में शुरु हो गया है। देश विदेश के कई योगाचार्य कार्यक्रम मे पहुंचे है। जो आगामी 7 मार्च तक अपनी प्रस्तुति देंगे।
◆ चंपावत में स्थित सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेला 9 मार्च से शुरू होने वाला है, तीन माह तक चलने वाले इस मेले को देखने देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग पहुंचते है। जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भण्डारी ने पूर्णागिरि पहुंचकर मेले की तैयारियों और मेला व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
◆ अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को राज्य के प्रत्येक स्कूल, आंगनबाड़ी, पंचायत घर आदि में जल आपूर्ति और शौचालय सहित आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। साथ ही प्रत्येक गांव में आपूर्ति किये जाने वाले जल की गुणवत्ता की टेस्टिंग करने को भी कहा है।
◆ नीली बत्ती लगी कार में घूमते अवैध असलाहधारी को उधमसिंह नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार। खुद को VIP बताकर अवैध असलाह व गनर/ बॉक्सर के साथ घूम रहे थे मॉल में अभियुक्तों के पांचों वाहन सीज।
◆ केन्द्र सरकार से उत्तराखंड के लिए 300MW मेगावाट अतिरिक्त बिजली की स्वीकृति दे दी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह का आभार व्यक्त किया है।
◆ घरेलू एवं कमर्शियल गैस सिलिंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को बुद्ध पार्क में प्रदर्शन किया। कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने चूल्हे पर आलू उबाले और गैस सिलिंडर को सिर पर उठा कर विरोध जताया।