उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (21 जुलाई, गुरुवार, श्रावण कृष्ण पक्ष, , अष्टमी , वि. सं. 2079)

Ten

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के जोशीमठ क्षेत्र में ग्रामीण महिलाओं द्वारा वन से चारापत्ती लाने को लेकर हुए विवाद से संबंधित घटना का संज्ञान लेते हुए कमिश्नर गढ़वाल को त्वरित रूप से जांच के आदेश दिए हैं।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज काशीपुर में आयोजित भाजपा के तीन दिवसीय प्रादेशिक प्रशिक्षण वर्ग के समापन दिवस में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी।

◆ कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा है कि सरकार किसानों को मजबूत करने के लिए हर संभव कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उद्यान एवं कृषि के माध्यम से उत्तराखंड के पलायन को रोका जा सकता है।

◆ देहरादून में एक फर्ज़ी कॉल सेंटर का पर्दाफाश हुआ और 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया। ये लोग अबतक करोड़ो की ठगी कर चुकें हैं।

◆ प्रदेश सरकार आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसके लिए सॉफ्टवेयर पर आधारित हाई टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जाएगा। इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम को अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

◆ प्रदेश में कांवड़ यात्रा जारी है। देश के विभिन्न राज्यों से लाखों कांवड़ियें हरिद्वार में गंगा जल लेने पहुंच रहे हैं। कांवड़ यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

◆ बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 183 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 117 मरीज ठीक हुए हैं।

◆ मनी लांड्रिंग मामले की जांच कर रही ईडी आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ कर रही है। वहीं इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन किया। देहरादून में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ईडी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत दर्जनों कार्यकर्त्ताओं को गिरफ्तार किया।

◆ शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने नैनीताल जीजीआइसी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि दो हजार प्रवक्ताओं के अलावा प्राथमिक शिक्षकों के ढाई हजार से अधिक में से शेष बजे करीब आठ सौ शिक्षकों की नियुक्ति जल्द हो सकती है।

◆ प्रदेश के पर्वतीय अंचल में आज कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं मौसम विभाग ने 23 जुलाई तक चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।