◆ फ्रांस और स्विटजरलैंण्ड की तर्ज पर यमुनोत्री रोप वे परियोजना का होगा निर्माण आज देहरादून में यमुनोत्री रोप-वे परियोजना के निर्माण के लिए पर्यटन विभाग और एक निजी कंपनी के बीच अनुबंध किया गया।
◆ गैरसैंण के भराडीसैंण में विधानसभा बजट सत्र को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। आज मुख्य विकास अधिकारी डा. ललित नारायण मिश्र ने भराडीसैंण में सभी संबधित अधिकारियों के साथ सत्र की तैयारियों को लेकर निरीक्षण करते हुए समीक्षा बैठक की।
◆ श्री केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। यात्रा को देखते हुए बर्फ हटाने का कार्य तेज गति से किया जा रहा है।
◆ जल संरक्षण की दिशा में क्षेत्र में चल रहे प्रयासों की कहानी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आगामी मन की बात एपिसोड हेतु साझा कर अन्य देशवासियों को प्रेरित करें।
◆ उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की PCS की मुख्य परीक्षा आज से राज्यभर में 16 केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हो गई है। मुख्य परीक्षा के लिए 5636 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
◆ अल्मोड़ा- थाना द्वाराहाट को वृद्ध माताजी की सूचना मिली जो पैरों में चोट लगने से चल-फिरने में असमर्थ थीं। सड़क से 1.5 किमी ऊपर पैदल चलकर उन्हें गोद में उठाकर सड़क मार्ग तक लाये। अपनी गाड़ी से उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ रोज जाकर माता जी की देखरेख की जा रही है।
◆ नकल माफियाओं पर लगातार नकेल कसने के क्रम में SIT ने जे.ई./ए.ई. परीक्षा प्रश्न लीक प्रकरण में 50 हजार के इनामी अभियुक्त अनुराग पाण्डे सहित 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। अभियुक्त अनुराग पांडे के बैंक खाते/एफडी (लगभग 13 लाख 41 हजार रुपए) फ्रीज की गई।
◆ उत्तराखंड पुलिस को मिला SKOCH अवॉर्ड मिशन ई सुरक्षा चक्र साइबर डिजिटलाइजेशन प्रोजेक्ट को मिला गुड गवर्नेंस में फाइनल अवार्ड साथ ही मिशन हेल्थ प्रोजेक्ट को सेमीफाइनल अवार्ड।
◆ उत्तराखंड राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने जीएसटी चोरी पर पहली बार ब्यूटी पार्लरों पर छापा मारा है। चार प्रतिष्ठित पार्लरों के देहरादून, ऋषिकेश व मसूरी में आठ ठिकानों और एक कास्मेटिक सप्लायर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। प्रारंभिक जांच में लाखों की टैक्स चोरी का अनुमान है।
◆ हाईकोर्ट ने टिहरी में सरकारी आवासों के मामले में सुनवाई करते हुए सरकार को सरकारी आवासों में अवैध रूप से रह रहे लोगों को आवास खाली करने के लिए चार सप्ताह का नोटिस देने के साथ ही उनसे किराया भी वसूलने के निर्देश दिए हैं।
उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (23 फ़रवरी, गुरुवार, फाल्गुन, शुक्ल, पक्ष, चतुर्थी, वि. सं. 2079(